छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमने जो वादा किया था, उसे निभाया है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। EOW ने FIR दर्ज कर ली है, CBI को भी जांच सौंपी गई है।
EOW ने एक दिन पहले ही CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य अफसरों और नेताओं पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि पद पर रहते हुए इन सभी ने भाई-भतीजों का बड़े पदों पर चयन कराया।



