छत्तीसगढ़बिलासपुर

सवारियों से भारी ई रिक्शा नाले में गिरी नाले का कवर बनाने की मांग उठी

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में बंगाली स्कूल चौक से हेमूनगर की ओर जाने वाली सड़क के दाएं और रेलवे का बड़ा सा खुला नाला है। इसमें अक्सर वाहन अनियंत्रित कर गिर जाते हैं। ऐसा ही हादसा एक बार फिर गुरुवार को हुआ। यहां सवारियों से भरा एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। इस दुर्घटना से अचानक भगदड़ मच गया।आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए नाली में उतरकर धायल यात्रियों को बाहर निकाला, तो वहीं उनके सामान को भी इनके द्वारा बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कई सवारियों को सामान्य चोटें आई है। लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। राहत की खबर है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन अक्सर यहां इस तरह की दुर्घटनाएं होती है। कई बार सड़क के दूसरी ओर मौजूद राम मंदिर में नए वाहनों की पूजा के बाद भी गाड़ी स्टार्ट कर गियर में डालते ही अनियंत्रित गाड़ी सीधे नाली में जा घुसती है। इस पर कवर ना होने की वजह से ही इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों द्वारा कई बार जवाली नाला की तरह इस पर भी कवर युक्त सड़क की मांग की गई लेकिन रेलवे ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। जिस कारण से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button