
सारंगढ़ बिलाईगढ़/आखिरकार पुलिस ने हाई प्रोफाइल ठगी के सरगना शिवा साहू और उसके 7 साथियों को पकड़ ही लिया। पिछले 6 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे इस फरार सरगना को रायपुर से दबोचा गया।
सारंगढ़-सरसीवां पुलिस की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कामयाबी को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, शिवा साहू को जल्द ही सारंगढ़ लाया जाएगा। सरसीवां थाना प्रभारी टीकाराम खटकर ने इस खबर की पुष्टि की है।
शिवा साहू की गिरफ्तारी की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस हाई प्रोफाइल मामले में और क्या रहस्य उजागर होंगे।

