छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम पर बिलासपुर के युवक ने किया छह लाख रुपए की ठगी

जगदलपुर। प्रदेश के जगदलपुर में एक युवती के साथ छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी जो बिलासपुर के बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है, ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवाने का वादा करके युवती से यह रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है, जहां जगदलपुर निवासी पारो मौर्य ने 5 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पारो ने बताया कि उनकी पहचान नगर के अजित कुमार दीक्षित उम्र 32 वर्ष से साल 2021 से थी। अजित ने पारो की बहन रत्ना को स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी दिलवाने का वादा किया था। इसके बदले उसने करीब छह लाख रुपये की मांग की। पारो ने आरोप लगाया कि अजित ने पैसे लेने के बाद नौकरी दिलवाने का वादा पूरा नहीं किया और बार-बार संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। बाद में पता चला कि अजित एक फ्रॉड है और उसने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पारो की शिकायत के बाद पुलिस ने बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में जांच शुरु की। पुलिस ने एक टीम गठित की और बिलासपुर भेजा। टीम ने यहां से आरोपी अजित कुमार दीक्षित को हिरासत में लिया और उसे जगदलपुर ले जाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पैसे ठगने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!