छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द पुरस्कार के लिए 21 अक्टूबर तक कलेक्टर कार्यालय में आवेदन आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अक्टूबर 2024/राज्य शासन द्वारा साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, व्यक्तियों, अशासकीय संस्थाओं से इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन पत्र सीधे अपने जिले के कलेक्टर को 21 अक्टूबर 2024 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसमें आवेदन पत्र के साथ इस क्षेत्र में किये गए कार्यों के प्रमाण सहित पूर्ण ब्यौरा सलंग्न किया जाना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

शासकीय सेवकों, व्यक्तियों, अशासकीय संस्थाओं जिन्होंने राज्य स्तर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक उपद्रव की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं रचनात्मक कार्य किए हैं, उन्हें प्रथम पुरस्कार तथा जिन्होंने घटना स्थल या स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं से साम्प्रदायिक सौहार्द व सद्भावना बनाने का कार्य किया हो उन्हें द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। शासकीय सेवकों के लिए प्रथम पुरस्कार एवं द्वितीय पुरस्कार में सिर्फ पदक व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इसी प्रकार अशासकीय संस्था या कार्यकर्ता के लिए प्रथम पुरस्कार एवं द्वितीय पुरस्कार में 25 हजार रुपए के साथ पदक व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!