छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*12वी उत्तीर्ण अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 3 दिसंबर को रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प* 

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 दिसंबर 2024/अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 12वी उत्तीर्ण अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 3 दिसंबर को विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में नया रायपुर में कार्यरत अंतराष्ट्रीय बीपीओ कंपनी स्क्वेयर बिजनेस सर्विस लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्पोर्ट एक्जीक्यूटिव के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के वे अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकते है जो कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण है। आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है तथा जिन्हें हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता एवं कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान है। वेतनमान लगभग 10 से 15 हजार प्रतिमाह रहेगा तथा कार्यस्थल सीबीडी नया रायपुर होगा। चयन में अनुभवी को प्राथमिकता दी जायेगी। अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों 12वी उत्तीर्ण अंकसूची, स्नातक, स्नातकोत्तर अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!