छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

मिशन वात्सल्य का चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची जारी

शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार, कौशल परीक्षा उपरांत चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची का हुआ प्रकाशन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2025/मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में रिक्त संविदा पदो पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार, कौशल परीक्षा के प्राप्तांक अनुसार पदवार पृथक-पृथक चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। यह सूची जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के क्रियान्वयन हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई के 08 पद, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के 1-1 पद हेतु 23 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये थे। प्राप्त आवेदनों पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र, अपात्र सूची का पदवार पृथक-पृथक प्रकाशन कर 06 जनवरी 2025 को दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त दावा आपत्ति का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा निराकरण उपरांत पात्र, अपात्र सूची 12 मार्च 2025 को जारी की गई। विज्ञापन में वर्णित शर्तों के आधार पर जारी सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को प्रावीण्य सूची में प्राप्तांकों के वरीयता के आधार पर 1 अनुपात 5 (1 पद के लिए 5 आवेदक को बुलावा) में साक्षात्कार, कौशल परीक्षा 27 मार्च 2025 को आयोजित किया गया।

मिशन वात्सल्य की अंतिम सूची का प्रकाशन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!