छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के मीडिया दल ने सिक्किम के राज्यपाल से मुलाकात की

द भारत टाइम्स 16 फरवरी 2026/ आज लोकभवन, सिक्किम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 12 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह दल 15 से 21 फरवरी तक सिक्किम के सात दिवसीय मीडिया प्रवास पर है। इस प्रवास का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सामरिक महत्व के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है।

माननीय राज्यपाल ने इस अवसर पर सिक्किम को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्य बताते हुए इसकी अनेक पहलों सराहना की। इस मध्य महिला प्रधान राज्य, सतत पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button