छत्तीसगढ़बिलासपुर

सेंट्रल जेल परिसर में युवकों के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

बिलासपुर 13 मार्च 2026) सेंट्रल जेल परिसर में चाकूबाजी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवकों पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया, हालांकि मौके पर मौजूद जेल कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। इस घटना ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के रहने वाले दो युवक अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने सेंट्रल जेल परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां अंकुश यादव अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते अंकुश और उसके साथियों ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद जेल कर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया, जिससे दोनों युवक बाल-बाल बच गए और बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद पीड़ित युवक शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद अंकुश यादव और उसके साथी भी थाने के बाहर पहुंच गए, जहां एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आवेदन लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जेल परिसर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर पहुंचना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!