छत्तीसगढ़बिलासपुर

नेशनल हाईवे के बीच में कार खड़ी कर शराब पार्टी ;एक युवती,तीन युवक गिरफ्तार हुए

बिलासपुर 24 मार्च 2026/ सकरी थाना क्षेत्र में देर रात नेशनल हाईवे पर बीच सड़क कार खड़ी कर शराब पार्टी करना युवाओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके से 3 युवक और 1 युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात करीब 11:50 बजे सम्बलपुरी ओवरब्रिज पर काले रंग की कार बीच सड़क खड़ी कर जाम लगाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार युवाओं को शराब पीते हुए पकड़ा। जांच में वाहन से केक और खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ, पूछताछ में जन्मदिन पार्टी मनाने की बात सामने आई। एल्कोमीटर जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। आरोपियों की पहचान कोरबा निवासी निहाल साडिल्य, अतुल वर्मा, प्रियांशु चौरासिया और बिलासपुर निवासी आदिती भंडारी के रुप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि नशे में वाहन चलाने और सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!