बिलासपुर। ग्राम उड़ेला में पड़ोसी किसान की लापरवाही के कारण बगल के खेत में भीषण आग लग गई। आगजनी में कश्मीरी सेब, बेर और सागौन समेत करीब 250 से अधिक पेड़ झुलस गए। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी के विरुद्ध जानबूझकर आग लगाने और भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम उड़ेला निवासी अनिरुद्ध असवाल के प्लाट में खेती और चौकीदारी करने वाले प्रार्थी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी प्लाट मालिक सुरेश धीवर ने अपने खेत में आग लगाई थी। गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और अनिरुद्ध के प्लाट तक पहुंच गई। अगजनी में अनिरुद्ध के प्लाट में लगे 150 कश्मीरी सेब, बेर, 40 नींबू, 50 सागौन, 10 आंवला और अमरूद सहित कई अन्य पेड़ पूरी तरह जल गए। साथ ही बिजली का सर्विस तार भी झुलस गया है, जिससे लगभग एक लाख का किसान सान को नुकसान हुआ है। चौकीदार सियाराम कौशिक की शिकायत पर हिरीं पुलिस ने सुरेश धीवर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। आगजनी के कारण न केवल सालभर की मेहनत बर्बाद हुई, बल्कि सिंचाई के लिए लगा बिजली का सर्विस तार भी पूरी तरह जल गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित सुरेश धीवर को भली-भांति पता था कि सूखी घास में आग लगाने से वह फैल सकती है, फिर भी उसने लापरवाही बरती। आग इतनी भीषण थी कि जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बगीचे का बड़ा हिस्सा जल चुका था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
