Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 12
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»PM सूर्य घर योजना बना ‘ठगी घर योजना’! लोन पास… पैसे ट्रांसफर… लेकिन छत पर नहीं लगा एक भी सोलर पैनल
छत्तीसगढ़ रायपुर

PM सूर्य घर योजना बना ‘ठगी घर योजना’! लोन पास… पैसे ट्रांसफर… लेकिन छत पर नहीं लगा एक भी सोलर पैनल

HD MAHANTBy HD MAHANT17/05/2026 - 6:24 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर में सरकारी योजना के नाम पर बड़ा खेल, कंपनी ऑफिस पर ताला… पीड़ित भर रहे बैंक की EMI

रायपुर, 17 मई 2026/प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नाम पर रायपुर में लाखों रुपये की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। “बिजली बिल जीरो” और “सस्ता सोलर प्लांट” का रंगीन सपना दिखाकर एक परिवार से लाखों रुपये वसूल लिए गए, लेकिन महीनों बाद भी उनके घर की छत पर एक भी सोलर पैनल नहीं लगाया गया। उधर बैंक की EMI कटनी शुरू हो गई और इधर कंपनी के दफ्तर पर ताला लटक गया।

कुशल गृह निर्माण समिति रायपुर निवासी मनीषा गोयल और उनके पति हेमंत गोयल ने एसपी रायपुर को लिखित शिकायत देकर ई-सोलर लाइफ कंपनी के संचालक विजेंद्र मिश्रा, कमीशन एजेंट कपिल दीक्षित और कर्मचारी रमन साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक 17 अक्टूबर 2025 को पीएम सूर्य घर योजना के तहत 6 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए आवेदन किया गया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद भारतीय स्टेट बैंक बुढ़ापारा चौक से 3 लाख 15 हजार रुपये का लोन पास कराया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुंदर नगर स्थित ई-सोलर लाइफ कंपनी ने करीब 3 लाख 50 हजार रुपये में सोलर प्लांट लगाने की डील फाइनल की। कंपनी के लोग घर पहुंचे, सर्वे किया, बड़े-बड़े वादे किए और फिर शुरू हुआ “लाखों ट्रांसफर कराने का खेल”। शिकायत के अनुसार कमीशन एजेंट कपिल दीक्षित को 35 हजार रुपये नगद दिए गए, जबकि 2 अप्रैल 2026 को बैंक से फाइनेंस की 70 प्रतिशत राशि यानी करीब 2 लाख 20 हजार 500 रुपये सीधे कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

See also  अद्वित सिंह बैस विधि एवं न्याय विभाग भारत सरकार द्वारा न्यायबंधु नियुक्त

आरोप है कि विजेंद्र मिश्रा और उनके सहयोगियों ने एक सप्ताह में सोलर प्लांट लगाने का भरोसा दिया था, लेकिन महीनों बाद भी छत खाली पड़ी है। अब हालत यह है कि बैंक खाते से हर महीने किस्त कट रही है, जबकि कंपनी के जिम्मेदार लोग फोन उठाना तक बंद कर चुके हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि कंपनी का ऑफिस अक्सर बंद मिलता है और कॉल-मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा।

इस पूरे मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी योजनाओं की आड़ में कब तक आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर ऐसे “सोलर स्कैम” होते रहेंगे? क्या बिना जांच-पड़ताल के लोन पास कर फर्जी कंपनियों को करोड़ों की योजनाओं का फायदा पहुंचाया जा रहा है?

पीड़ित परिवार ने एसपी रायपुर, एसबीआई बुढ़ापारा शाखा, CSPDCL और डीडी नगर थाना में शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब नजर पुलिस के एक्शन पर टिकी है… क्योंकि अगर इस “सोलर घोटाले” पर जल्द शिकंजा नहीं कसा गया, तो ना जाने कितने और परिवार “फ्री बिजली” के रंगीन सपने में अपनी मेहनत की गाढ़ी जमा पूंजी गंवा सकते हैं।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.