Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

HD MAHANTBy HD MAHANT31/05/2026 - 9:31 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दो करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका, शॉर्ट सर्किट प्रारंभिक वजह

बिलासपुर31 मई 2026/ शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार सुबह एक खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेल के बड़े भंडारण के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने लगातार लगभग छह घंटे तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी एजेंसी के खाद्य तेल गोदाम में शनिवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का भंडारण किया गया था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दीवार तोड़कर अंदर पहुंची दमकल टीम

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकल कर्मियों को जेसीबी मशीन की मदद से गोदाम की एक दीवार तोड़नी पड़ी, ताकि अंदर तक पहुंचकर आग बुझाई जा सके। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

तेल के टैंक और पैकेजिंग सामग्री बनी आग की वजह

बताया गया है कि गोदाम के भीतर खाद्य तेल भंडारण के लिए तीन बड़े टैंक बनाए गए थे। वहीं तेल की पैकिंग का कार्य भी संचालित होता था। आग लगने के बाद तेल, पैकेजिंग सामग्री और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे नुकसान का दायरा बढ़ गया।

See also  भूपेश सरकार में कदम-कदम पर महिलाओं का आत्मसम्मान रौंदा गया - डॉ. किरण बघेल

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान उठती ऊंची लपटें और धुएं के घने गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। इससे आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी दहशत का माहौल बन गया और लोग एहतियातन बाहर निकल आए।

निगम प्रशासन भी हुआ सक्रिय

घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुरक्षा मानकों और भंडारण नियमों के पालन की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि गोदाम में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम मौजूद थे या नहीं।

व्यापारियों ने उठाई स्थायी फायर स्टेशन की मांग

इस बड़ी आगजनी की घटना के बाद व्यापार विहार के व्यापारियों ने क्षेत्र में स्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार विहार में बड़ी संख्या में गोदाम, थोक प्रतिष्ठान और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।गौरतलब है कि समय रहते दमकल विभाग की सक्रियता से आग को आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा नुकसान कहीं अधिक बड़ा हो सकता था।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.