बिलासपुर 12 जून 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति, बिलासपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र कुमार दुबे को साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में साहित्य, भाषा और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में साहित्यकारों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शायर डॉ शत्रुघ्न जैस्वानी छत्तीसगढ़ी साहित्य के सुविख्यात कवि सनत तिवारी तथा प्रख्यात गीतकार राम निहोरा राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी साहित्यकारों ने देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक साहित्यिक मूल्यों को पहुंचाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।सम्मान समारोह के दौरान डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे ने अपनी हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह की प्रतियां श्री अमित चतुर्वेदी को भेंट कर साहित्यिक संवाद को नई दिशा देने की पहल की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां साहित्यकारों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





