बिलासपुर 16 जून 2026/ रेलवे सुरक्षा बल,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा एन.ई. इंस्टीट्यूट, बिलासपुर 13 जून को 11.00 बजे से वन्यजीव अपराध एवं इसकी रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वन्यजीव अपराध रोकथाम ब्यूरो, मध्य क्षेत्र भोपाल के वक्ताओं द्वारा इस सेमिनार में उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों,स्थानीय पुलिस ,शासकीय रेलवे पुलिस,वाणिज्य विभाग तथा अन्य संबंधित कर्मियों को वन्यजीव अपराध के तौर तरीकों, वन्य जीव तस्करी की मोडस ऑपरेंडी उनकी पहचान तथा रोकथाम पर विचार विमर्श करते हुए उनके अनुभव को साझा किया।इस सेमिनार में रेलवे सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रेलवे सुरक्षा बल ,स्थानीय पुलिस ,शासकीय रेलवे पुलिस,वाणिज्य विभाग टीटीई तथा कुलियों समेत कुल लगभग 150 लोग सम्मिलित हुए। समय लगभग 14.00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।





