रायपुर 20 जून 2026/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के सफल आयोजन की तैयारी के अंतर्गत परम जीवनम् योग केंद्र, कमल विहार, रायपुर में भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
यह अभ्यास योगाचार्य चूड़ामणि नायक मुख्य प्रशिक्षक व देव नारायण सिन्हा (जुवेनाइल मजिस्ट्रेट) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का विधिवत अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान नियमित योग अभ्यास करने वाले लगभग 70 योगियों की उपस्थित में किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नियमित योग के महत्व से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर देव नारायण सिन्हा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वय का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।





