Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मगधा यादव समाज नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह में जुटेंगे उड़ीसा के पदाधिकारी

22/10/2026 - 10:43 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का युवाओं को संदेश: बड़े सपने देखें, राष्ट्रसेवा को बनाएं सफलता का आधार

22/10/2026 - 10:22 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत, बस्तर दशहरा में सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव: मुख्यमंत्री साय

22/10/2026 - 9:35 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 24
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»महासमुंद»मगधा यादव समाज नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह में जुटेंगे उड़ीसा के पदाधिकारी
महासमुंद छत्तीसगढ़

मगधा यादव समाज नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह में जुटेंगे उड़ीसा के पदाधिकारी

Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief22/10/2026 - 10:43 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

महासमुंद/ सरायपाली मगधा यादव समाज छ.ग., विकासखंड सरायपाली द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जुटेंगे पड़ोसी राज्य उड़ीसा के ब्लॉक झारबंद,पाईकमाल,पदमपुर और सोहेला के सामाजिक पदाधिकारी। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के गौरवशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

अतः परिक्षेत्र छुईपाली, पोड़ागढ़ एवं देवलभाटा के समस्त सामाजिक सचिवों से विनम्र निवेदन है कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में सूची उपलब्ध कराएँ।

1.  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन:

सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करें तथा उनकी अंकसूची (मार्कशीट) की छायाप्रति संकलित कर ब्लॉक सचिव के पास जमा करें।

2. उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं का चयन:

अपने-अपने परिक्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा व्यापार, कृषि, दुग्ध व्यवसाय,गायन (गाहाक),वादन (बाहक) क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले हर विधा से एक-एक व्यक्ति का चयन कर उनकी सूची निर्धारित प्रपत्र व तिथि तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें, नाम—-, विधा का नाम —-, परिक्षेत्र का नाम —,ताकि समारोह में उन्हें सम्मानित किया जा सके।

3. सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी:

अपने-अपने परिक्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही, आवश्यक तैयारी करवाकर उन्हें निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल तक लाना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम: नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह

See also  पैसों के लालच में बने साइबर गैंग के मोहरे, अंबिकापुर के कॉलेज छात्रों के खाते से चला करोड़ों की ठगी का खेल

दिनांक: 25 अक्टूबर 2026, रविवार,स्थान: आदर्श गोठान, सिरपुर

थाना: बलौदा,विकासखंड: सरायपाली,जिला: महासमुंद, छत्तीसगढ़

समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से आग्रह है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, वरिष्ठजनों का सम्मान करना तथा सामाजिक एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

आइए, हम सभी मिलकर नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह को भव्य, गरिमामय एवं यादगार बनाएँ। समस्त स्वजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए एवं इस शुभ अवसर पर पुरुष *पीला* (पजामा कुर्ता) माता,भगिनी *पीली* (साड़ी) एवं पीला (सूट)पीताम्बरी वस्त्र धारण कर आने की अपील की गई है।

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का युवाओं को संदेश: बड़े सपने देखें, राष्ट्रसेवा को बनाएं सफलता का आधार

22/10/2026 - 10:22 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत, बस्तर दशहरा में सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव: मुख्यमंत्री साय

22/10/2026 - 9:35 PM

खम्हरिया के कबीर चौक में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की विदाई, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया विसर्जन

22/10/2026 - 4:34 PM

अपना दल (एस) ने महासमुंद में मजबूत की संगठनात्मक पकड़, इब्राहिम कादरी बने जिलाध्यक्ष

21/10/2026 - 10:26 PM

देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से

21/10/2026 - 9:53 PM

बिलासपुर में मूकनायक का तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न,

21/10/2026 - 10:36 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

मगधा यादव समाज नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह में जुटेंगे उड़ीसा के पदाधिकारी

22/10/2026 - 10:43 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का युवाओं को संदेश: बड़े सपने देखें, राष्ट्रसेवा को बनाएं सफलता का आधार

22/10/2026 - 10:22 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत, बस्तर दशहरा में सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव: मुख्यमंत्री साय

22/10/2026 - 9:35 PM

खम्हरिया के कबीर चौक में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की विदाई, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया विसर्जन

22/10/2026 - 4:34 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.