रायपुर 13 नवंबर 2026/ राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल में चार निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें तीन अधिकारियों को महत्वपूर्ण थानों की कमान दी गई है, जबकि एक निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी,सुधांशु बघेल को उरला थाना प्रभारी और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, टिकरापारा थाना में पदस्थ प्रमोटी निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र, रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
थाना प्रभारियों की समीक्षा के बाद बदलाव
बताया गया कि पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, शिकायतों के निराकरण और थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार, समीक्षा के दौरान लंबित मामलों को लेकर कुछ थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए थे।
इसके बाद थाना प्रभारियों में बदलाव का आदेश सामने आया। हालांकि, तबादला आदेश में इसके पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। नए थाना प्रभारियों के सामने अब अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लंबित मामलों के निराकरण की चुनौती होगी।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
अजय झा — थाना प्रभारी, आमानाका
सुधांशु बघेल — थाना प्रभारी, उरला
रोहित मालेकर — थाना प्रभारी, तेलीबांधा
बालेश्वर लहरे— रक्षित केंद्र, रायपुर






