Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी
रायपुर छत्तीसगढ़

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

Dr Lalit Das Manikpuri Bureau ChiefBy Dr Lalit Das Manikpuri Bureau Chief24/11/2026 - 8:18 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

योजना को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए पत्रकारों के सुझावों को एकजुट कर शासन तक पहुंचाएगी समिति,

प्रेस क्लब ने प्रदेशभर के मीडिया कर्मियों से सुझाव देने की अपील की

रायपुर 24 नवम्बर 2026/ मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई पहल को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रेस क्लब ने पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के सुझावों को संकलित कर शासन तक पहुंचाने के लिए एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है।

उल्लेखनीय है कि रायपुर प्रेस क्लब द्वारा लगातार मीडिया कर्मियों की स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य शासन ने ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार कर उस पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन को लेकर 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर योजना का प्रारूप उपलब्ध है। सुझाव [email protected] पर ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

रायपुर प्रेस क्लब ने इस दिशा में पत्रकारों के सामूहिक सुझावों को व्यवस्थित रूप से शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एडवाइजरी कमेटी गठित की है।

समिति में
1.राजेश दुबे, 2.संजीव गुप्ता, 3.ताहिर हैदरी 4.राजेंद्र निगम, 5.नागेंद्र वर्मा, 6.राजेश सोनकर एवं 7.लखन शर्मा को शामिल किया गया है।
समिति प्रदेशभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से प्राप्त सुझावों का अध्ययन एवं संकलन कर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना को लेकर एक समग्र प्रस्ताव तैयार करेगी और उसे शासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

See also  छत्तीसगढ़ के मीडिया दल ने सिक्किम के राज्यपाल से मुलाकात की

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करते हुए मीडियाकर्मी कई तरह के स्वास्थ्य और दुर्घटना संबंधी जोखिमों का सामना करते हैं। ऐसे में उनके और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा समय की आवश्यकता है। शासन द्वारा योजना का प्रारूप जारी कर सुझाव आमंत्रित करना सकारात्मक पहल है। प्रेस क्लब का प्रयास है कि पत्रकारों के वास्तविक अनुभवों और जरूरतों के आधार पर ऐसे सुझाव शासन तक पहुंचें, जिससे योजना अधिक व्यावहारिक, समावेशी और लाभकारी बन सके।

प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों से अपील की है कि वे योजना के प्रारूप का गंभीरता से अध्ययन करें और स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना कवरेज, प्रीमियम, पात्रता, परिवार के सदस्यों की सुरक्षा, उपचार की सुविधाओं एवं क्लेम प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने सुझाव समिति तक पहुंचाएं।

WhatsApp पर शेयर करें
Dr Lalit Das Manikpuri Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

24/11/2026 - 7:38 PM

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का ‘आंचल नर्सिंग होम’ सील

24/11/2026 - 7:34 PM

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

24/11/2026 - 7:31 PM

मातम के बीच सूने मकान में चोरी, सिंघोड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; ₹32,780 का सामान बरामद

24/11/2026 - 7:27 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

24/11/2026 - 7:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.