Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया HD MAHANTBy HD MAHANTJanuary 11, 2024

    Aaj Ka Rashifal 11 January 2024: आज अमावस्या के दिन खुल जाएंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, जानें किन्हें मिलेगा धन-और सौभाग्य का सुख

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज पौष कृष्ण पक्ष की स्नान-दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज शाम 5 बजकर 39 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-  

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को कोई प्रोग्राम बनायेंगे और इसे सोचकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे, आपका दिन व्यस्तता के साथ गुजरेगा फिर भी आपको यह सोचकर अच्छा लगेगा कि आज आपने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। इसके साथ ही आप घर वापस आकर अगले दिन के लिए टारगेट सेट करेंगे और उसे पूरा करने का निश्चय करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने जायेंगे, आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर एक परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मन बढ़ेगा। आज आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आपको यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएं। ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज आप किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए साहस देंगे ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा। आपका एक रूप जो बहुत ही कम लोगों के सामने आता है वह है आपका मुस्कुराता चेहरा आज किसी पुरानी बात को सोचकर मुस्कुराते नजर आएंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में कोई नया मोड़ आने वाला है यह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज के दिन आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम को ध्यान में रखकर आप अपनी रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बिताएंग, आपकी बचपन की यादें ताजा होंगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे आज फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आज आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू कराने का विचार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको फायदा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आप सफल होंगे, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    • शुभ रंग- ब्लैक
    • शुभ अंक- 4

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगो का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपके अन्दर सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। साथ ही आज बेवजह सोच विचार करने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद को प्रसन्नता होगी। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है, लेकिन यह समय धैर्य पूर्वक काटने से जल्द ही सब कुछ नार्मल हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता होने के बाद भी उसे व्यक्त करना संभव नहीं होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से बात चीत करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें। आज यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा। आज आप पुराने दोस्त से मिलने का मन बनाएंगे। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    October 4, 2025

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    October 4, 2025

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    October 3, 2025

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    October 3, 2025

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    October 3, 2025

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    October 3, 2025
    Editors Picks

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026

    खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.