Author: HD MAHANT
बिलासपुर : सत्ता परिवर्तन होते ही अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है. माहौल को भांपते हुए गैंगवार और हत्या केस में 2 साल से फरार NSUI नेता ने सरेंडर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया है. बता दें कि, दो साल पहले गैंगवार और मर्डर के मुख्य आरोपी NSUI नेता वसीम खान ने सरेंडर किया है. सरकार बदलते ही हत्या के आरोपी ने दहशत में सरेंडर करने का फैसला लिया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
रायपुर : चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है. मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है. जिसकी वजह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है. वहीं ठंड बढ़ गई है. मौसम में हुए परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग की अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम में बदली और हल्की बारिश से किसान धान की कटाई और मिजाई नहीं कर पा रहे है. वहीं दो दिनों से धान खरीदी भी…
रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने निवास में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की और सदैव दलितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। भारत के संविधान निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका थी। वे हमारे देश के गौरव पुत्र है। उनका योगदान चिरस्मरणीय है।…
रायपुर : रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए सीएम होंगे। भूपेश बघेल ने बधाई देते कहा, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष@revanth_anumula जी को मुख्यमंत्री के रूप में नव दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. न्याय और प्रगति के पथ पर तेलंगाना अग्रसर हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं। बता दें कि तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लग गई है. वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और सात दिसंबर को पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस ने मंगलवार शाम को इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक…
कवर्धा : चिल्फी थाना क्षेत्र के गांवों में हथियारबंद नक्सलियों ने एक बार फिर आमद दी है। बहनाखोदरा गांव में एक ग्रामीण के घर रात में 10-11 हथियारबंद महिला-पुरुष नक्सली घुस आए और बंदूक की नोंक पर ग्रामीण को धमकाया। मारपीट कर नक्सलियों ने कहा कि पुलिस का साथ दिया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद घर से अनाज व मुर्गा-बकरा लूटकर जंगल की ओर भाग निकले। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले अपने स्तर पर घटना की तस्दीक की उसके बाद नक्सली राकेश ओढ़ी, समर, जरीना समेत 10-11 अन्य हथियारबंद व वर्दीधारी नक्सलियों के खिलाफ धारा 147,…
कोरबा : कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में हसदेव पुल घाट के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर फंस गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दंपत्ति को यात्री बस में कटघोरा रवाना किया गया। घटना मंगलवार रात करीब 9.40 बजे की है। बताया गया कि अंबिकापुर निवासी युवक पत्नी के साथ परिजनों से मिलने जा रहा था। वे कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 में हसदेव पुल घाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार क्रमांक सीजी 04 केक्यू 7932 सड़क…
कर्नाटक के विजयपुर में एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक इंस्ट्रियल इलाके में 7 मजदूरों की जान चली गई है। इसी को लेकर आज बिहार के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि बीते दिन अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में एक मशीन गिर गई, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था। इसी मक्के के नीचे बिहार के 7 मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश…
नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मिचौंग लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ गया है। इस तूफान ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जमकर तबाही मचाई। कमजोर पड़ने के बाद भी इस तूफाने के असर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और पूर्वी तेलंगाना और बंगाल में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं इस तूफान के असर के कारण महाराष्ट्र से लेकर यूपी तक बारिश हो सकती है। यूपी के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। तूफान ने मचाई भारी तबाही इस चक्रवाती तूफान…
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन उत्साह से भरा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ में एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी ने अभ्यर्थियों को कैरियर के संबंध में प्रेरणा (मोटिवेशन) दी। एसडीएम डॉ. तिवारी ने परीक्षा के संबंध में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान तथा तार्किक योग्यता के प्रश्नों के विषय मे विस्तार से समझाया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कैरियर निर्माण के दौरान समय की उपयोगिता को बढ़ावा देना अनिवार्य है। तैयारी के दौरान प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करते हुए समय का प्रबंधन करना आवश्यक है। डॉ. तिवारी ने पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के…

