छत्तीसगढ़

CG BREAKING: छत्तीगसढ़ में बंपर जीत के बाद कल रायपुर में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. विधानसभा चुनाव में 75 सीटों की जीत का लक्ष्य लेकर चलने वाली कांग्रेस केवल 36 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है. बीजेपी ने 5 साल बाद एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. बीजेपी की बंपर जीत के बाद सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई है. यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में होगी, जिसमें सभी विधायक को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए है.

वहीं इस प्रचंड जीत के बाद पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से आठवीं बार विधायक बने बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है. बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी, किसान और महिलाओं के मुद्दे ने काम किया है. कांग्रेस के भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज़, कमीशनखोर सरकार पर जनता ने बुल्डोजर चला दिया है. अब BJP सरकार की बारी है. हम घोटालेबाजों, कमीशनखोरों पर कार्रवाई करेंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!