छत्तीसगढ़

CG CRIME : नाबालिग का अपहरण कर किया रेप, आरोपी यूपी से गिरफ्तार

दुर्ग : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा, 363, 366, 376,4, 6 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि 4 दिसंबर को नाबालिग के पिता ने सुपेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्टू को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है.

शिकायत के मुताबिक, आरोपी 13 वर्षीय नाबालिग को बहाल फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तरप्रदेश के बनारस ले गया था. पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने के बाद 48 घंटे में लक्ष्मी नगर सुपेला निवासी शिवम चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!