सारंगढ़ बिलाईगढ़

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह:रायगढ़ SP सदानंद ने साइबर अपराध से बचने और स्ट्रांग पासवर्ड का इस्तेमाल करने की जानकारी

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया है कि अक्टूबर महीने में जिला पुलिस साइबर जागरूकता के रूप में मना रही है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्तर पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।

एसपी ने बताया कि साइबर सुरक्षा माह के तहत आमजन को साइबर सुरक्षा के बारे में सेमिनारों और गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। साइबर अपराध, धोखाधड़ी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी या गोपनीयता पर आक्रमण के रूप में अक्सर कंप्यूटर का ही उपयोग करते हैं। साइबर अपराधियों से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

साइबर जागरूकता दिवस में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
साइबर जागरूकता दिवस में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया कि ओटीपी, पिन, पासवर्ड, एटीएम कोड नंबर, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि आदि किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीरानी, साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह और हेड कांस्टेबल विकास और महिला कांस्टेबल मेनका चौहान मौजूद रहे। पावर ग्रिड के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर संबंधी सलाह दी।

साइबर अपराधों से बचाव के विषय में दी विस्तृत जानकारी।
साइबर अपराधों से बचाव के विषय में दी विस्तृत जानकारी।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि साइबर सुरक्षा माह के दौरान जिला पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों, कॉलेजों और बैंकिंग ऐप पर स्ट्रांग पासवर्ड प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

निकटतम थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल अपने निकटतम थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की घटना होने पर भारत सरकार ने शिकायत दर्ज करने के लिए जारी किये गये टोल फ्री नम्बर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरन्त शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button