Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    अरपा पार अशोक नगर चौक की सड़क बनी हादसों का चौक

    April 7, 2026

    हृदयस्पर्शी हैं- ” अंतर्मन का उद्घोष ” के आलेख ; डॉ राघवेंद्र दुबे

    April 7, 2026

    सिम्स में आपदा प्रबंधन के लिए की गई माकड्रिल; व्यवस्था की खुली पोल

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Home»Blog»लातूर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई
    Blog

    लातूर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई

    HD MAHANTBy HD MAHANTMarch 27, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख एवं पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवाजीराव पाटिल का गढ़ रहे लातूर लोकसभा क्षेत्र में एकबार फिर भाजपा एवं कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई के आसार दिखने लगे हैं. भाजपा ने इस सीट पर हैट्रिक करने के लिए जहां वर्तमान सांसद सुधाकर श्रृंगारे पर विश्वास जताया है वहीं कांग्रेस ने इस बार सीट पर कब्जा जमाने के लिए डॉ.शिवाजी कालगे को मैदान में उतारा है.लातूर लोकसभा के लिए तीसरे चरण में यानी 7 माई को मतदातन कराया जाना है. लातूर सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा के नेतृत्ववाली महायुति एवं विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास आघाड़ी (इंडिया) की तरफ से प्रचार कार्य शुरू हो गया है. इमरजेंसी के बाद उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र का विभाजन कर बनाये गए लातूर लोकसभा क्षेत्र पर शुरू से ही कांग्रेस का ही कब्जा रहा है. 1982 में लातूर नया जिला गठित हुआ. लेकिन उसके पहले से कांग्रेस का वर्चस्व इस इलाके में रहा है. इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर तुलसीराम कांबले तीन बार एवं शिवाजीराव पाटिल चाकूरकर 6 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं. इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में भारतीय किसान एवं वं मजदूर पार्टी के उद्धव राव पाटिल सांसद निर्वाचित हुए थे. भारतीय जनता पार्टी की रूपताई पाटिल निलंगेकर ने 2004 में शिवराज पाटिल के चक्रव्यूह को तोड़ कर चुनाव जीता था. उस समय निलंगेकर ने शिवराज पाटिल को 30,551 वोटों से शिकस्त दी थी

    जाने लातूर को करीब से

    लातूर में बड़ी संख्या में चीनी मिले हैं. रेल कारखाना तैयार हो रहा है लेकिन लातूर जिला अकाल वाले क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है. कुछ साल पहले जिले में पानी की बहुत अधिक किल्लत हो गयी थी. जलापूर्ति के लिए ट्रेन का सहारा लेना पड़ा था. रेल टैंकरों से लातूर शहर एवं अन्य इलाकों में लोगों को पीने के लिए पानी पहुंचाया गया था. इसके अलावा भी जिले में काई तरह की समस्याएं हैं. जो हर चुनाव में राजनीतिक मुद्दा बनाते रहे हैं लेकिन चुनाव खत्म के बाद वे गायब हो जाते हैं. लातूर लोकसभा क्षेत्र में लातूर ग्रामीण, लातूर शहर, अहमदपुर, उदगीर, निलंगा एवं नांदेड जिले के लोहा विधानसभा क्षेत्र का समावेश है. पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना एवं भाजपा मिलकर मैदान में उतरी थी लेकिन लातूर में उसे कुछ खास सफलता नहीं मिली थी. लातूर शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटों अमित देशमुख एवं धीरज देशमुख ने अपना वर्चस्व कायम रखा वहीं अहमदपुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस के संजय बनसोडे एवं उदगीर से बाबासाहेब पाटिल ने जीत हासिल की. नांदेड के लोहा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय श्यामसुंदर शिंदे निर्वाचित हुए थे. भाजपा के खाते में महज एक सीट गयी थी. निलंगा विधानसभा क्षेत्र से संभाजी पाटिल निलंगेकर निर्वाचित हुए थे.

    .

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    अमित शाह ने दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल

    October 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: मेष से कन्या तक इन 4 राशियों पर रहेगी लक्ष्मी की कृपा, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर

    October 4, 2025

    मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर मेडल, उठाया कुल 199 किलोग्राम वजन

    October 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal 3rd Oct 2025: एकादशी पर तुला-वृश्चिक समेत 3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    October 3, 2025

    प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

    July 9, 2025

    राष्ट्र निर्माण में समर्पित रवि चाणक्य: नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से घर-घर पहुंचा रहे राष्ट्रवाद का संदेश

    June 25, 2025
    Editors Picks

    अरपा पार अशोक नगर चौक की सड़क बनी हादसों का चौक

    April 7, 2026

    हृदयस्पर्शी हैं- ” अंतर्मन का उद्घोष ” के आलेख ; डॉ राघवेंद्र दुबे

    April 7, 2026

    सिम्स में आपदा प्रबंधन के लिए की गई माकड्रिल; व्यवस्था की खुली पोल

    April 5, 2026

    खेत में लगी आग से फलदार 250 पेड़ झुलसे; पुलिस में मामला दर्ज

    April 5, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.