Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ बसना महासमुंद महासमुंद मेरा शहर राजनीति रायपुर

मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

जनता के विश्वास और सहयोग से बसना विधानसभा को छत्तीसगढ़ का आदर्श एवं अग्रणी क्षेत्र बनाने का संकल्प
Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief04/11/2026 - 11:23 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बसना।

नगर के मंगल भवन में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द के वातावरण में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, आतिशबाजी और नारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीगणेश एवं मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। दीपावली के पावन अवसर पर विधायक ने उपस्थित नागरिकों, मातृशक्ति, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाइयां और उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों के पीछे जनता का विश्वास, स्नेह और सहयोग सबसे बड़ी शक्ति है। जनता का विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बसना विधानसभा को छत्तीसगढ़ की अग्रणी एवं आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है।

See also  रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम ने की 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई

विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के निरंतर सहयोग और सहभागिता से बसना विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी क्षेत्र के विकास में सहभागिता निभाने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया। दीपावली मिलन का यह आयोजन जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच आत्मीय संवाद एवं सामाजिक एकजुटता का अवसर बना। अंत में सामूहिक मिष्ठान वितरण के साथ समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल एवं कृष्ण कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष बसना डिलेश्वरी मिलाप निराला, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष पिथौरा उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, जिला पंचायत सभापति जगमोती भोई, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष बसना मोहित पटेल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश भोई, विधायक प्रतिनिधि एवं पत्रकार सुखदेव दास वैष्णव, सुशीला अंबु पटेल, धनमाली साव, एन.एल. भोई, कोलता समाज सभापति थबीर साहू, खोलबाहरा निराला, सुशील चौधरी, हिरेनंद कश्यप, त्रिलोचन नायक, रामचंद्र अग्रवाल सहित पत्रकारगण, ग्रामीणजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

See also  पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: एसआईटी ने 1000 पन्नों की चार्जशीट न्यायालय में पेश, चारों आरोपी जेल में

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

24/11/2026 - 7:38 PM

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का ‘आंचल नर्सिंग होम’ सील

24/11/2026 - 7:34 PM

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

24/11/2026 - 7:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

24/11/2026 - 7:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.