Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया HD MAHANTBy HD MAHANTDecember 3, 2023

    Election Results 2023 : 3 राज्यों में खिला कमल, तेलंगाना की जनता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ, जानिए किस पार्टी को मिला कितना वोट?

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीते 30 नवंबर को पांच राज्यों विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. इनमें से 4 राज्यों में मतगणना जारी है. इन राज्यों में तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं. वहीं, मिजोरम में हुई वोटिंग की गिनती सोमवार (4 दिंसबर) को होगी.

    अब तक सामने आए रुझाने में राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाती दिखाई दे रही है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. इन चुनावों में सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को होता दिखाई दे रहा है. भगवा पार्टी ने सिर्फ तीन राज्यों में जीत की ओर बढ़ रही है, बल्कि 4 राज्यों में उसके वोट शेयर में भी इजाफा हुआ है.

    छत्तीसगढ़ में खिला कमल
    रविवार शाम 4.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 35 और बीजेपी 55 सीट सीट पर बढ़त बनाई हुई है. अगर बात करें वोट शेयर की तो इस बार कांग्रेस को 42.11 प्रतिशत वोट मिलता दिखाई दे रहा, जबकि बीजेपी को 46.35 फीसदी वोट मिल रहा है.

    2018 के चुनाव में कांग्रेस को 68 और बीजेपी को 15 सीट मिली थीं . इस दौरान कांग्रेस का वोट प्रतिशत 43.04 फीसदी थ और बीजेपी को 32.97 फीसदी वोट मिल सका था.

    मध्य प्रदेश में बीजेपी की जबरदस्त वापसी

    वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां बीजेपी 167 और कांग्रेस को 62 सीटें मिल रही हैं, यहां बीजेपी को 48 फीसदी से ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस को 40.32 फीसदी ही वोट मिले हैं. वहीं, अगर बात करें पिछले विधानसभा चुनाव की तो यहां भारतीय जनता पार्टी को 109 सीटें मिलीं थीं और उसे 41.02 फीसदी वोट मिला था, जबकि 114 सीटें जीतने वाली कांग्रेस का वोट शेयर 40.89 फीसदी था.

    राजस्थान में नहीं बदला रिवाज
    राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती दिखाई दे रही है. अब तक के रुझानों में यहां बीजेपी 115 और 69 सीटों पर जीतती नजर आ रही है. इस दौरान दोनों पार्टियों को क्रमश: 41. 84 और 39.49 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 39.30 फीसदी और बीजेपी को 38.77 फीसदी वोट मिला था. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 100 और बीजेपी 73 सीटें जीती थीं.

    तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस बना रही सरकार 
    दक्षिण राज्य तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है. अब तक आए रुझानों में यहां कांग्रेस को 63 और बीआरएस 40 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी भी 9 सीटों पर बढ़त बनाई हुए है.  यहां कांग्रेस को 39.55 प्रतिशत, बीआरएस को 37.47 फीसदी और बीजेपी को 13 पर्सेंट से ज्यादा वोट मिले हैं.

    वहीं, पिछले चुनाव में बीआरएस ने 88 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी 1 सीट जीतने में कामयाब रही थी. उस दौरान बीआरएस को 46.9 प्रतिशत, कांग्रेस को 28. प्रतिशत और बीजेपी को लगभग 7 फीसदी वोट मिला था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    October 4, 2025

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    October 4, 2025

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    October 3, 2025

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    October 3, 2025

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    October 3, 2025

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    October 3, 2025
    Editors Picks

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026

    खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.