Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया HD MAHANTBy HD MAHANTDecember 20, 2023

    100 साल के इतिहास में पहली बार तमिलनाडु में हुई इतनी बारिश, बने बाढ़ जैसे हालात; 10 लोगों की गई जान

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तमिलनाडु में इन दिनों भारी बारिश कहर बरपा रही है। राज्य के दक्षिणी जिलों में कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आलम यह है कि भारी बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश से कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। जिसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, राज्य की कई नदियों और झीलों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं, राहत व बचाव के लिए NDRF और SDRF के 250 जवानों को तैनात किया गया है।

    इन जिलों में हालात ज्यादा खराब

    तमिलनाडु में लगातार बारिश के कारण हालात खराब हो रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात चार समुद्र तटीय जिले कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी में हो गए है। यहां बाढ़ जैसी स्थिति देखते हुए NDRF और SDRF के 250 जवानों को इन जिलों में तैनात किया गया है। जवानों ने 7500 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकलकर राज्य सरकार की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में भेज दिया है। बता दें कि पिछले दो दिनों में दक्षिण तमिलनाडु में 1150 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। पिछले 30 घंटों में कयालपट्टिनम में 11 सौल 86 मिमी बारिश हुई, जबकि तिरुचेंदूर में 921 मिमी बारिश हुई।

    बारिश होने की संभावना

    इसी बीच, दक्षिणी तमिलनाडु में थूथुकुडी के पास बाढ़ वाले इलाके श्रीवैकुंटम में फंसे सभी 809 ट्रेन यात्रियों को मंगलवार को बचा लिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

    100 साल के इतिहास में इतनी ज्यादा बारिश

    तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों में सालभर में जितनी बारिश होती है, उतनी एक ही दिन हो गई और बाढ़ आ गई। 100 साल के इतिहास में इस साल सबसे ज्यादा दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसलिए तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों के लोगों को जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए आपदा राहत कोष से 2000 करोड़ रुपये जारी करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    October 4, 2025

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    October 4, 2025

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    October 3, 2025

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    October 3, 2025

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    October 3, 2025

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    October 3, 2025
    Editors Picks

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026

    खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.