छत्तीसगढ़

पहले फेज में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोटिंग:सुबह 9 बजे तक 9.93% पड़े वोट; सुकमा के कारीगुंडम में 23 साल बाद हो रहा मतदान

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वो​टिंग जारी है। 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 और बाकी की 10 पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। अब तक आम जन के साथ ही मंत्री कवासी लखमा और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व भाजपा-कांग्रेस के कई प्रत्याशी मताधिकार कर इस्तेमाल कर चुके हैं।

सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर 9.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले में 16.48% हुई है। इसमें तीन सीटें आती हैं। जबकि सबसे कम मतदान सुकमा में सिर्फ 4.21 प्रतिशत हुआ है। खास बात यह है कि सुकमा के ही नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है।

विधानसभा सीट वोट प्रतिशत (सुबह 9.30 बजे तक)
खुज्जी 7
डोंगरगढ़ 9
डोंगरगांव 12.4
राजनांदगांव 5
अंतागढ़ 17.44
कांकेर 15.09
भानुप्रतापपुर 16.9
कवर्धा 13
पंडरिया 12
केशकाल 12.84
कोंडगांव 14
खैरागढ़ ​​​​​​​ 6
नारायणपुर 11
चित्रकोट 2.5
जगदलपुर 6.41
बस्तर 5.55
बीजापुर 4.5
मोहला-मानपुर ​​​​​​​ 9
कोंटा ​​​​​​​ 4.21
दंतेवाड़ा 10.18

इससे पहले सुकमा के टोडामर्का में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को कैंप में लाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। जवान की ड्यूटी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगाई गई थी। फिलहाल हालात ठीक बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button