देश दुनिया

दिल्ली-पुणे से 3500 करोड़ की म्याऊं-म्याऊं ड्रग्स जब्त:फूड पैकेट में डिलीवरी होती थी, 8 गिरफ्तार; पुणे पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती

पुणे और दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी रेड में पुणे पुलिस ने 1,700 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की है। इसकी कीमत करीब 3,500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। लोकल भाषा में मेफेड्रोन को म्याऊं म्याऊं भी कहते हैं। महाराष्ट्र में पुणे पुलिस का यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रग भंडाफोड़ है और भारत में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है।

पुणे सिटी पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बुधवार (21 फरवरी) को बताया कि पुणे में कई जगहों से लगभग 720 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। दिल्ली में लगभग 970 किलोग्राम ड्रग्स मिला है। ड्रग नेटवर्क के पीछे एक कूरियर एजेंसी शामिल है, जो प्रोसेस्ड फूड पैकेट में ड्रग्स सप्लाई करती थी। कुछ कूरियर लंदन भेजे गए थे। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक कूरियर एजेंसी प्रोसेस्ड फूड पैकेट में ड्रग्स सप्लाई करती थी। (फाइल फोटो)
पुलिस ने बताया कि एक कूरियर एजेंसी प्रोसेस्ड फूड पैकेट में ड्रग्स सप्लाई करती थी। (फाइल फोटो)

3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में रेड पड़ी
पुणे पुलिस सोमवार (19 फरवरी) से रेड कर रही है। पुलिस ने मंगलवार (20 फरवरी) को बताया था कि पुणे के​​​ भैरवनगर और विश्रांतवाड़ी इलाकों में 19 फरवरी को रेड की गई थी। इस दौरान तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 1.75 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त हुई, जिनकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी गई। नमक के गोदाम में नशीली दवाओं की तस्करी का काम किया जा रहा था।

मेफेड्रोन की एक और बड़ी खेप पुणे के कुरकुंभ MIDC इलाके में भी रखी गई थी। पुलिस ने यहां से 650 किलो से ज्यादा ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया। ड्रग तस्करों से पूछताछ के बाद पुणे पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के हौज खास इलाके में रेड की। दिल्ली के गोदाम में 400 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई। आशंका है कि ड्रग्स को कुरकुंभ MIDC से नई दिल्ली ले जाया जा रहा था।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button