Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    कुर्रू निवासी कृष महंत ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे पनिका समाज को गौरवान्वित किया

    29/04/2026 - 9:08 PM

    “जांजगीर-चांपा के तीन सितारे टॉप-10 में चमके, मेहनत ने दिलाया प्रदेश में मान”

    29/04/2026 - 8:31 PM

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला

    HD MAHANTBy HD MAHANT03/03/2024 - 9:31 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में एक खतरनाक नस्ल के कुत्ते पिटबुल ने सात वर्षीय बच्ची पर हमला बोल दिया. पालतू कुत्ते ने बच्ची को न केवल काटा बल्कि उसे खींचकर भी ले गया. इस दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग आए और उसे बचाया. लड़की की मां ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी जब कुत्ते ने उस पर हमला किया और उसे खींचकर ले गया. फिर उसे स्थानीय लोगों ने उसे बचाया. अधिकारी ने बताया कि लड़की को उसकी मां अस्पताल ले गई और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने लड़की की मां का बयान दर्ज किया है. महिला ने घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया.

    हेडगेवार अस्पताल में बच्ची का इलाज किया गया. वहीं बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 289 और 337 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

    पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुत्ते को हटाना चाहिए ताकि कोई और बच्चा इस तरह से घायल न हो. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खतरनाक प्रजाति के कुत्ते ने नहीं पालना चाहिए जो लोगों के लिए जानलेवा बन जाए. गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इन घटनाओं में स्ट्रीट डॉग्स से लेकर पालतू कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं. कई बार तो इनकी चपेट में आकर बच्चे जान भी गंवा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    कुर्रू निवासी कृष महंत ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे पनिका समाज को गौरवान्वित किया

    29/04/2026 - 9:08 PM

    “जांजगीर-चांपा के तीन सितारे टॉप-10 में चमके, मेहनत ने दिलाया प्रदेश में मान”

    29/04/2026 - 8:31 PM

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.