बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे मंथन सभाकक्ष में किया जाएगा। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एनसीडी स्क्रीनिंग, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, सिकल सेल जांच एवं उपचार, मतृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

