छत्तीसगढ़

जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, इन बड़ी वारदातों को दिया था अंजाम

छत्तीसगढ़ में बीचे दिनों से नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। इसी बीच जवानों के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने दो लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। इस इनामी नक्सली का नाम महेंद्र किशतैया बेलदी है, जिसे महाराष्ट्र गड़चिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सली महेंद्र किश्तय्या वेलादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इसके ऊपर कुल दो लाख रुपये का इनाम रखा था। गढ़चिरौली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सुरक्षाबलों की आवाजाही के बारे में नक्सलियों को जानकारी देने के इरादे से वेलादी दमरांचा के पास नदी के किनारे संदिग्ध रूप से घूम रहा था। जिसके बाद जिला पुलिस ने अपने सी-60 कमांडो और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ एक अभियान चलाया और वेलादी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र किशतैया बेलदी इस वर्ष की शुरुआत में कापेवांचा और नैनेर जंगलों के बीच वन अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल था। नक्सली पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसने वर्ष 2009 में कथित तौर पर नक्सलियों की आपूर्ति टीम के सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, वह दिसंबर 2017 में सैंड्रा इलाके में एक मुठभेड़ और मई 2023 में सैंड्रा गांव में एक निर्दोश नागरिक की हत्या में शामिल था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!