Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिना बैंड-बाजा और लाखों खर्च के रचा विवाह, रायकोना के जोड़े ने पेश की मिसाल

18/05/2026 - 11:40 PM

20 मई दवा बंद से पहले सतर्क रहें मरीज, जरूरी दवाइयों का स्टॉक अभी जुटाएं

18/05/2026 - 11:33 PM

कलेक्टर समेत अधिकारी बस में पहुंचे सुशासन शिविर, ईंधन बचत का दिया बड़ा संदेश

18/05/2026 - 11:19 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

HD MAHANTBy HD MAHANT27/04/2026 - 10:55 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

व्यापार विहार में सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य सामग्री से लेकर सिगरेट-डिटर्जेंट तक फर्जी उत्पादों का नेटवर्क सक्रिय

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 27 अप्रैल 2026//शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार में नकली और मिलावटी सामान का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। सौंदर्य प्रसाधनों और खाद्य सामग्री के साथ-साथ अब दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे डिटर्जेंट, गुटखा और सिगरेट में भी फर्जी उत्पादों की पैठ गहरी होने की शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों और प्रारंभिक जांच के संकेतों ने इस पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

दिखावे की कार्रवाई, अंदरखाने बढ़ता खेल

सूत्रों के अनुसार, अब तक कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन अधिकांश मामलों में यह केवल “दिखावे” तक सीमित रही। व्यापारियों के बीच यह चर्चा है कि छापेमारी और कार्रवाई का डर दिखाकर मोटी रकम वसूली जाती है, जबकि वास्तविक दोषियों पर ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं हो पाती। न तो किसी बड़े व्यापारी पर सख्त सजा हुई और न ही स्थायी रूप से दुकानों को सील किया गया। इससे नकली और असली के बीच का फर्क धुंधला होता जा रहा है।

पुराने मामलों से नहीं मिला सबक

पूर्व में की विभाग द्वारा किए गए जांच में सामने आए मामलों से स्पष्ट है कि पहले भी कई बार नकली उत्पाद पकड़े जा चुके हैं।

केस-1: नकली राजश्री गुटखा

बिहार से नकली गुटखा आने का मामला सामने आया था। उस समय कार्रवाई केवल औपचारिक रही, जिसके बाद फिर से बाजार में नकली गुटखा की बिक्री शुरू हो गई।

केस-2: डिटर्जेंट पाउडर भी जाली

नकली डिटर्जेंट का कारोबार भी व्यापार विहार में सक्रिय है। ऐसे उत्पाद असली जैसे पैकिंग में बेचे जाते हैं। एक बार खाद्य एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई की थी, लेकिन उसका ठोस परिणाम सामने नहीं आ पाया।

केस-3: नकली सिगरेट का जखीरा

महाराणा प्रताप चौक स्थित एक दुकान से लाखों रुपये की नकली सिगरेट बरामद हुई थी। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इसे भी केवल औपचारिक कदम माना गया। इन घटनाओं से साफ है कि कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है।

जांच तेज, कई दुकानें निगरानी में

हाल ही में खाद्य एवं औषधि विभाग ने व्यापार विहार की कई थोक दुकानों को निगरानी में लिया है। सौंदर्य प्रसाधनों और खाद्य उत्पादों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में कुछ उत्पाद मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़

विशेषज्ञों के अनुसार नकली सौंदर्य प्रसाधनों में हानिकारक रसायन हो सकते हैं, जिससे त्वचा रोग और एलर्जी का खतरा बढ़ता है। वहीं मिलावटी खाद्य सामग्री गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। यह केवल आर्थिक धोखाधड़ी नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

ऐसे पहचानें नकली उत्पाद

@ पैकेजिंग में त्रुटियां या धुंधला प्रिंट
@ निर्माण तिथि या बैच नंबर का अभाव
@ बाजार से बेहद कम कीमत
उत्पाद से असामान्य गंध या गुणवत्ता में अंतर
@ उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तुओं की शिकायत करने की सलाह दी गई है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

खाद्य नियंत्रक केके देवांगन ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग बड़े स्तर पर छापेमारी की तैयारी कर रहा है।

आगे की रणनीति

प्रशासन शिकायतों की सूची तैयार कर रहा है और अनुमति मिलते ही व्यापक अभियान चलाने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार कार्रवाई केवल औपचारिक नहीं होगी, बल्कि दोषियों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। व्यापार विहार जैसे बड़े बाजार में नकली सामान का फैलता जाल न केवल व्यापार की साख को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और विश्वास पर भी गहरा असर डाल रहा है। अब जरूरत है दिखावे से आगे बढ़कर ठोस और निर्णायक कार्रवाई की।

HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिना बैंड-बाजा और लाखों खर्च के रचा विवाह, रायकोना के जोड़े ने पेश की मिसाल

18/05/2026 - 11:40 PM

20 मई दवा बंद से पहले सतर्क रहें मरीज, जरूरी दवाइयों का स्टॉक अभी जुटाएं

18/05/2026 - 11:33 PM

कलेक्टर समेत अधिकारी बस में पहुंचे सुशासन शिविर, ईंधन बचत का दिया बड़ा संदेश

18/05/2026 - 11:19 PM

राजधानी में बदमाश बेलगाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बने स्नैचरों का शिकार

18/05/2026 - 12:52 PM

52 परी के शौकीनों पर पुलिस का शिकंजा, वृंदावन ग्रीन फार्म से 8 जुआड़ी गिरफ्तार

18/05/2026 - 11:20 AM

शिक्षा: क्या यह केवल रोजगार का साधन है या मानव चेतना का निर्माण? (एक वैश्विक पुनर्विचार)

18/05/2026 - 11:03 AM

Comments are closed.

पोस्ट

बिना बैंड-बाजा और लाखों खर्च के रचा विवाह, रायकोना के जोड़े ने पेश की मिसाल

18/05/2026 - 11:40 PM

20 मई दवा बंद से पहले सतर्क रहें मरीज, जरूरी दवाइयों का स्टॉक अभी जुटाएं

18/05/2026 - 11:33 PM

कलेक्टर समेत अधिकारी बस में पहुंचे सुशासन शिविर, ईंधन बचत का दिया बड़ा संदेश

18/05/2026 - 11:19 PM

राजधानी में बदमाश बेलगाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बने स्नैचरों का शिकार

18/05/2026 - 12:52 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.