छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल: रात में ठंड कम, दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। पिछले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रात में ठंड कम हुई है। अगले 48 घंटे में पारा 2 डिग्री और ऊपर जाने की संभावना है।

हालांकि अभी सुबह की धुंध से राहत नहीं मिली है। सरगुजा संभाग में भी रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। बावजूद इसके अंबिकापुर सबसे ठंडा बना हुआ है। सोमवार को यहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं डोगरगढ़ 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बलरामपुर में 8.8, जशपुर में 9.1, और कोरिया में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबकि रायपुर में न्यूनतम 13.9 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button