अंबिकापुरसारंगढ़ बिलाईगढ़

आसमान से गिरे 3 रहस्यमयी गोले! ग्रामीण बोले- चकरी की तरह घूमते हुए गिरे, दहशत का माहौल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले में आसमान से गिरे लोहे के तीन गोले लोगों में काफी चर्चा विषय बने हुए हैं। ये गोले धान के खेत में गिरे हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को भितरवार के बनियातोर, नयागांव और किठौदा गांव में आसमान से अचानक 50-50 किलो वजनी रहस्मयी 3 गोले गिरे हैं। जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंम मचा हुआ है। गोले को गिरते देखने वाले ग्रामीणों ने बताया कि ये गोले आसमान से चकरी की तरह घूमते हुए गिरे। जहां गोले गिरे हैं वहां गड्ढे हो गए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि भितरवार थाना क्षेत्र के बनियातोर, नयागांव, किठौदा गांव में लोहे के तीन गोले मिले हैं। पूछताछ में ग्रामीणों से का कहना है कि गोले आसमान से गिरे हैं। जांच की जा रही है। 

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button