Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ भटगांव सारंगढ़ बिलाईगढ़

    “केशरवानी भवन,भटगांव:दिव्य सत्संग और प्रवचन कथा का दूसरा दिन आयोजित”

    HD MAHANTBy HD MAHANT25/05/2024 - 1:42 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    “विजय-पवन महराज: अच्छे संकल्प में शक्ति””अच्छे संकल्प से काम करने वाले को हमेशा सफलता मिलती है।”

    भटगांव-25 मई 2024/ नगर के केशरवानी भवन में आयोजित पांच दिवसीय दिव्य सतसंग एवं प्रवचन कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा व्याश पंडित श्री पवन कुमार महराज जी प्रयागराज वाले ने कहा कि भगवान भोलेनाथ भगवान श्री राम चन्द्र जी की कृपा उसी पर होती है जो शुभ संकल्प के साथ अपना कार्य करता है।अच्छे संकल्प से ही विजय श्री मिलता है।कथा व्यास महराज श्री पवन कुमार जी रामचरित मानस की कथा सुनाई कथा के दरम्यान उन्होंने कहा कि जिनका अच्छा संकल्प होता है तो विजय श्री उन्ही को ही मिलती है हमें अपना संकल्प अर्थात विचार शुद्ध व शुभ रखना चाहिए तभी भोलेनाथ कृपा करते हैं। आगे कथा में बताते हुए महराज जी ने बताया कि नारी की महत्व सर्वोपरि है।और नवधा भक्ति के बारे विशेष रूप से चर्चा करते हुए नव भक्ति के रूप में विस्तृत रूप से बताए

    नौ प्रकार की होती है भक्ति-भक्ति के विषय में कथा व्यास ने कहा कि भक्ति नव प्रकार की होती है।माता सती की जिज्ञासा पर भगवान शंकर भोलेनाथ जी बताते हैं कि पहली भक्ति भगवान के नाम का श्रवण,दूसरी भक्ति भगवान की कीर्तन,तीसरी भक्ति भगवान का स्मरण,चौथी भक्ति भगवान के चरणों की सेवा पांचवी भक्ति भगवान की अर्चना छठवीं भक्ति भगवान की वंदना,सातवीं भक्ति भगवान के प्रति दासता का भाव,आठवी भक्ति भगवान के साथ मित्रता का भाव औऱ नवी भक्ति आत्म निवेदन है अर्थात आत्म सम्पर्ण कर देना है।गुरु के बारे में कथा व्यास ने कहा कि गुरु के शरण में व्यक्ति निर्भय हो जाता है मृत्यु भी शिष्य के पास नही आती जब शिष्य गुरु की सेवा करता है केवल गुरु के शरण मे ही निर्भयता है।इस प्रकार कथा व्यास ने श्री रामचरित मानस की चौपाई सुनाकर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला कथा व्यास ने कहा कि व्यक्ति को किसी भी अवस्था में भगवान पर विस्वास रखना ही चाहिए।भगवान की परीक्षा नही लेनी चाहिए बल्कि भगवान की प्रतीक्षा करनी चाहिए।भगवान अपने भक्तों के प्रति हमेशा वात्सल्य भाव रखते हैं।उनकी परीक्षा लेंगे तो उनको दुख होगा ।कथा श्रवण की कड़ी में
    कथा के दूसरे दिन शनिवार को इनकी रही उपस्थती से. नि.शि.बाबूलाल रघु,से.नि.शि. लष्मीनारायन दुबे, पंच राम साहू,प्रेम लाल, द्वास राम साहू, शिक्षक दुष्यन्त पटेल,प्रिंसिपल अभय पांडे,सोनालिका ट्रेक्टर संचालक राम मनोहर गुप्ता वरिष्ट पत्रकार रूप नारायण ठाकुर,समाज सेवी भीमेस्वर आदित्य, शिक्षिका रेखा देवांगन,कल्पना देवांगन,नीलिमा साहू,पूर्व पार्षद श्रीमती फूल दुबे,समाज सेवक रेवतीरमण पांडे,जीवन प्रसाद केशरवानी,नवाचारी शिक्षक अरुण देवांगन,एवं मुख्य यजमान के रूप में अनुराग दुबे सपत्निक व्यास पिठ का आरती पूजन किये तथा कथा में पधारे सैकड़ो श्रद्धालुओं भक्तों एवं सनातनी भाइयों एवं बहनो ने अमृतमयी कथा का रसपान किया।।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM

    उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

    13/05/2026 - 11:02 AM
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.