छत्तीसगढ़

घरघोड़ा के अमलीडीह के पास पिकअप पलटी, 20 महिला घायल, 05 रायगढ़ रिफर

रायगढ़: आज घरघोड़ा के ब्लॉक के अमलीडीह में महिलाओं को लेकर जा रही पिकअप पलट गई। पिकअप में लगभग 30 महिलाएं सवार थी। जो घरघोड़ा के बहिरकेला गांव से तमनार के जांजगीर गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं। इस बीच अमलीडीह में यह दुर्घटना हुई। घायलों का सीएचसी घरघोड़ा में उपचार जारी है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को घायलों के त्वरित उपचार व हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर अपनी टीम के साथ अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 20 महिलाओं को चोट आई है। जिसमें से 5 महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांकि सबकी हालत खतरे से बाहर है। शेष 15 महिलाएं जिन्हें मामूली चोट आई हैं उनका प्राथमिक उपचार सीएचसी घरघोड़ा में जारी है। पिकअप चालक घटना के बाद फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button