सारंगढ़ बिलाईगढ़

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भाजपाई पहुंचे हनुमान मंदिर:पूजा कर सफलता की कामना की;असम से आए विधायक उत्पल वोरा ने दी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं

मुंगेली जिले में मिशन चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए लोरमी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान असम राज्य से आए हुए विधायक उत्पल वोरा और लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

असम से आए हुए विधायक उत्पल वोरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पूजा-अर्चना चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए की जा रही है। यह भारतीय वैज्ञानिकों की बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतर रहा है। इससे पूरे विश्व में भारत की सफलता का परचम लहराएगा।

बता दें कि इसरो ने चंद्रयान- 3 मिशन की शुरुआत करते हुए लैंडर और रोवर को उपग्रह के सहारे लॉन्च किया था, जो अब लंबी दूरी तय कर चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है। चंद्रयान- 3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।

ISRO ने कहा कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी।

लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button