अंबिकापुरसारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान:21 सीटों की पहली लिस्ट जारी, पाटन से विजय बघेल लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं।

विजय बघेल को पाटन से चुनाव लड़ाएगी भाजपा
जारी की गई लिस्ट में सांसद विजय बघेल का भी नाम है। उन्हें पाटन से चुनाव लड़ाया जाएगा। यहीं से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था। बघेल CM बघेल के रिश्तेदार हैं, भतीजे लगते हैं। इस साल का ये चुनाव कका बनाम भतीजा होगा। बघेल को भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का संयोजक भी बना रखा है। राम विचार नेताम को भी टिकट दिया गया है। वो रामानुजगंज से चुनाव लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं…
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button