सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला अस्पताल से चोरी बच्चा बरामद:आरोपी महिला गिरफ्तार, बच्चे को पानी पिला-पिलाकर रखा था जिंदा; दूध लेने जाने पर पकड़े जाने का था डर

कोरबा जिले में 48 घंटे के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल से लापता बच्चे को ढूंढ लिया है। बच्चा चोरी करने वाली आरोपी महिला हरिमा पंडो (23 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे को कोरबी चौकी क्षेत्र के लाद गांव से बरामद किया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे को पानी पिला-पिलाकर रखा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुरुडीह निवासी अंजू यादव तबीयत खराब होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। उसके साथ उसका 4 महीने का बेटा भी था। इस दौरान एक अनजान महिला अक्सर अस्पताल में आती थी और अंजू के बच्चे को खिलाया करती थी। उसने बताया था कि उसका भी कोई परिजन अस्पताल में भर्ती है। वो उसी को देखने के लिए रोज अस्पताल आती है।

बालकोनगर निरीक्षक मंजुषा पांडेय बच्चे को बरामद कर ले जाती हुई।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button