छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ बिलाईगढ़

“थाना भटगांव में अवैध शराब रेड: सुदामा टण्डन को 10 लीटर महुआ शराब सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल”

सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव– पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल एवं SDOP बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में होने वाले अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 09.07.2024 को मय शासकीय वाहन में हमराह प्र.आर. 89 आर. 254,255, म.आर.256 के साथ अवैध शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था, जरिये मुखबीर सूचना बस स्टैण्ड भटगांव के पास मिला की ग्राम जमगहन आनंद पारा का सुदामा प्रसाद टण्डन अपने घर के बाहर परछी में अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौका स्थल पर पहूंचकर आरोपी सुदामा प्रसाद टण्डन के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर आरोपी सुदामा प्रसाद टण्डन के कब्जे 01. एक सफेद मजबूत पन्नी के अंदर भरा 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भरी कीमती 1000/रूपये को सीलबंद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 09.07.2024 के 20.45 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया । आरोपी सुदामा प्रसाद टण्डन पिता परदेशी राम टण्डन उम्र 52 वर्ष साकिन आनंदपारा, जमगहन के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, प्र.आर.81,89 आर. 254,255, म.आर.256 एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!