सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।नाबालिग को बहला फुसलाकर रंगरेलियां मनाने वाला एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। विद्या डीह पचपेड़ी में रहने वाला 19 साल का प्रभु मनोहर गांव की ही एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से प्रेम करता था और उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा कर ले गया, जिसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में की गई थी। पुलिस को पता चला कि प्रभु मनोहर नाबालिग लड़की को ट्रेन से भगा कर ले जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने आरपीएफ से संपर्क किया और आरोपी प्रभु मनोहर को भुसावल के पास अमलनेर रेलवे स्टेशन पर युवती के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रभु मनोहर ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है, इसलिए पुलिस ने बलात्कार, अपहरण के साथ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है, वही नाबालिग युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
Read Next
7 hours ago
58 लाख की वर्क-फ्रॉम-होम ठगी ध्वस्त,राजस्थान से दबोचे गए दो मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बेटी तनु जायसवाल ने मेघालय में लहराया परचम, ऑल इंडिया के लिए केरल रवाना होगी हैंडबॉल टीम
2 days ago
खपरी बायपास पर भीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के चार जवान शहीद, एक गंभीर
2 days ago
पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर जेसीआई रायपुर संस्कार ने 40 शहीदों को दी श्रद्धांजलि
3 days ago
रायपुर में नारी शक्ति महिला मोर्चा को नई कमान, इशिता शिरके बनीं अध्यक्ष
3 days ago
सनातन हिन्दू वाहिनी में नई जिम्मेदारी: अभिनव गुप्ता बने ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पदभार ग्रहण करते ही किया वृक्षारोपण
4 days ago
ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी लिंक से 4.52 लाख की ठगी, राजस्थान से दो साइबर ठग गिरफ्तार
4 days ago
“याद-ए-लता 2026” में गूंजेंगी स्वर कोकिला की अमर धुनें, भिलाई में 13 फरवरी को संगीतमय श्रद्धांजलि
5 days ago
होटल के बाहर फेंके गए खाने पर भड़का विवाद, सिलतरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 days ago


