Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTMay 16, 2024

    प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश सहित कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ के गांवों की सूची, जहां के बच्चे कर सकते हैं आवेदन

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 मई 2024/ प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों यथा आदिवासी उपयोजना क्षेत्र और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं सहित सीए,सीएस,सीएमए,क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में गहन तैयारी के उद्देश्य की पूर्ति हेतु संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए आगामी 17 मई 2024 तक लिंक https://eklavya.cg.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि तक भरे गए आवेदन पत्रों में 20 मई 2024 तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 9 जून 2024 रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश सम्बन्धी आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। साथ ही सम्बन्धित जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग या सम्बन्धित क्षेत्र के कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना से सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

    जिले के ऐसे गांव के बच्चे जो आवेदन करने के लिए पात्र

    सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ विकासखंड के ऐसे गांव जो आदिवासी उप-योजना अंतर्गत माडा क्षेत्र में शामिल हैं। इन गांवों के बच्चे शैक्षणिक सत्र (2024-25) में प्रयास बालक और कन्या आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं मे ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश कर सकते हैं।

    सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के इन गांवों के बच्चे कर सकते हैं आवेदन

    सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के इन गांवों में अचानकपाली, अमलीपाली, खम्हारपाली, बगबंध, सहसपानी, बासनपाली, घठोरा, बेहराबहाल, अमलीडीपा, बेहराचुंआ, बेलपाली, भदरीउड़ान, रांपागुला, भैजनार, परसदा छोटे, भालूपानी, भांटाकोना, बोरिदा, गंजाईभवना, चंदली, चंवरपुर, अमलीपाली ब, छिंचपानी, दबगांव, सराईपाली, दमदरहा, देवगांव, मल्दा ब, देवसर, रामटेक, गंधराचुंआ, अमझर, गातापीड़ा, घानापीपर, गोमर्डा, जामपाली, जवाहरनगर, कनकबीरा, कंवरगुड़ा, कपरतुंगा, करगीपाली, फर्सवानी, खैरपाली, खम्हारडीह, खर्री, खर्री छोटे, लुरका, दबगांव, मांजरमाटी, अमझर, मकरी, नरेशनगर, नरगीखोल, नवापाली, पठारीपाली, पिपरदा, खोखसीपाली, पुटिया, खरवानी छोटे, सेंधमाल, शिवपुरी, सोड़िका, अमलडीहा, सुरली, सुवरगुड़ा, टमटोरा, टेढ़हीनाला, तेंदुढार, ठेंगाकोट, मानिकपुर, विश्वासपुर, मारोधरहा, लंकापाली, भकुर्रा, कंचनपुर, पठियापाली, झाल, अमलीपाली, बारादावन, पैकीन, धनगांव, धौंरादरहा, बैंगीनडीह, नूनपानी, मेकरा, करपी, परधियापाली, कर्रामाल, हट्टापाली, जगदीशपुर, खम्हरिया, कोकबहाल, अकबरटोला, झाल, लीमपाली, बनवासपाली, जीरापाली, पतेरापाली, घोघरा, डोंगरीपाली, गिंडोला, लेंधरजोरी, बेहराबहाल, गौरडीह, रंगाडीह, कदलीसरार, बिरनीपाली, भराली, सहजबहाल, परधियापाली, भालूपानी, डोंगीपानी, विजयमाला शामिल है।

    बिलाईगढ़ विकासखंड के इन गांवों के बच्चे कर सकते हैं आवेदन

    बिलाईगढ़ विकासखंड के ऐसे गांव जो आदिवासी उप-योजना (माडा) अंतर्गत शामिल हैं। इन गांवों के बच्चे शैक्षणिक सत्र (2024-25) में प्रयास बालक और कन्या आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं मे ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश कर सकते हैं। उन गांवों में मलुहा, सलिहा, धौराभाठा, सरगुली, दयालपुर, गारडीह, धनसीर, जामडीह, जोगीडीपा, गेडापाली, चचरेल, बाससुरगुली, टेगनाकछार, चारपाली, कोडापाली, खुरदरहा, पिरदा, घुटीकोना, बघमल्ला, आमाकछार, बोदा, बोडाडीह, मुडकक्टा, रनकोट, चंद्रनगर, बसंतपुर जामडीह, तेन्दुदरहा, शंकरनगर, मण्डलपुर और धारासिव शामिल है।

    इस संबंध में अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट (ट्रायबल डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन) में उपलब्ध है तथा संबंधित जिले के सहायक आयुक्त और परियोजना प्रशासक के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026
    Editors Picks

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026

    यक्ष प्रश्न व ज्वलंत मुद्दा -अंक, अपेक्षा और अधूरा जीवन; एक सच्चाई

    April 19, 2026

    समग्र ब्राह्मण समाज एवं परसु सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित

    April 19, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.