सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में फरार कांग्रेस नेता तैयब हुसैन के खिलाफ पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। सरकंडा निवासी रज्जब अली की पुश्तैनी जमीन जबरन हड़पने के मामले में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली थी। रज्जब अली खुद भी कांग्रेस का नेता था। इस मामले में पुलिस पहले ही कांग्रेसी अकबर खान को गिरफ्तार कर चुकी है तो वहीं अकबर खान और तैयब हुसैन का नाम गुंडा सूची में भी शामिल किया गया है। तैयब हुसैन के खिलाफ सरकंडा थाने में धारा 306 34 का मामला दर्ज है तो वहीं सिविल लाइन में धारा 294 506 451 34 का मामला पंजीबद्ध है। मसनगंज निवासी पूर्व पार्षद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की तलाश पुलिस लंबे अरसे से कर रही है। तैयब हुसैन वही है जिसने नगर के तत्कालीन विधायक शैलेश पांडे का गिरेबान पकड़ लिया था। इस बीच 25 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि तैयब हुसैन भारतीय नगर में किराए का मकान लेकर वहां छिप कर रह रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारा लेकिन तैयब हुसैन हाथ नहीं लगा। इधर भाजपा की सरकार बनने के बाद से पुलिस पर लगातार तैयब हुसैन की गिरफ्तारी का दबाव है, जिसके बाद पुलिस ने तैयब हुसैन के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने या उसे गिरफ्तार कराने वाले के लिए ₹5000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने इसके लिए कई फोन नंबर जारी किये है, जिस पर कोई भी सूचना दे सकता है। इन सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा।तैयब हुसैन के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के नंबर 07752 223330 या मोबाइल नंबर 9479193001, एडिशनल एसपी के दूरभाष क्रमांक 0775222191 या उनके मोबाइल नंबर 94791 93302 और पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल फोन नंबर 07752 228504 या मोबाइल नंबर 9479 193099 पर सूचना दिया जा सकता है।
Read Next
5 days ago
सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम
5 days ago
बाँकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से सुश्री ज्योति महंत प्रबल दावेदार
5 days ago
महाकुंभ पर्व पर विशेष-
5 days ago
जीवित हितग्राही को मृत बताकर राशन बंद करने वाला पंचायत सचिव हुआ निलंबित
5 days ago
राशन दुकानदार की मनमानी ग्रामीण त्रस्त ,जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
5 days ago
आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निकली भर्ती अंतिम तिथि 22 जनवरी
5 days ago
अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध संयुक्त टीम ने करी बड़ी कार्यवाही ,सवा आठ लाख रुपए का धान बरामद
6 days ago
वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार: पत्रकार को धमकी देने और अवैध वसूली का खुलासा
1 week ago
5 जनवरी राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर विशेष-
1 week ago
पत्रकार की हत्या पर बीजापुर में जनआक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Related Articles
Check Also
Close