Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार की घटना से कलंकित हुआ छत्तीसगढ़

    HD MAHANTBy HD MAHANT15/06/2024 - 4:52 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कई लोग लापता,प्रशासन जारी करे सूची–भुपेश बघेल

    मिथलेश/ बलौदा बाजार में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में कहा, इस घटना से छत्तीसगढ़ कलंकित हुआ है।एसपी और कलेक्टर आंख बंद कर बैठे रहे। क्या विभाग के मंत्री और अधिकारी को पता नहीं होगा। सरकार को अपने पद पर एक भी मिनट रहने का अधिकार नहीं है।अपराधियों को सरकार पकड़े और उस पर कड़ी कार्रवाई करे।निर्देश लोगों के साथ गलत ना किया जाए।इस घटना के बाद कई लोग लापता हैं, प्रशासन इसकी सूची जारी करे।

    बघेल ने कहा, देश और प्रदेश के इतिहास में एसपी और कलेक्टर कार्यालय को कभी नहीं फूंका गया। सभा स्थल से कलेक्ट्रेट की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है।सभा में सुबह 10 बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था।सभा में अन्य जिलों से भी लाेग आए थे. नागपुर से भी बड़ी संख्या में लोग आए थे। इसमें अन्य लोगों के संलिप्त रहने की जानकारी मिल रही है. प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं गई थी।कार्यालय को तोड़ा गया, आग लगा दी गई, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरा बैठा रहा।
    भूपेश बघेल ने कहा, जब 10 बजे से भीड़ आनी शुरू हो गई थी तब भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नहीं थी।प्रशासन के पास कोई भी अल्टरनेटिव मैनेजमेंट नहीं था।हिंसक प्रदर्शन के बाद पूरे बलौदाबाजार जिले में दहशत का वातावरण है। कोई भी कुछ कह नहीं रहा है। इस घटना के बाद बहुत से लोग लापता हैं. कल एक महिला आई थी, उसके पति लापता है। पति का फोन बंद आ रहा है। मुंगेली से एक व्यक्ति पिक्चर देखने आया था उसको सिनेमा हॉल से ही उठाकर पुलिस ले गई।रास्ते में पकड़-पकड़ कर पुलिस ने आम लोगों को मारा और अंदर किया है। पुलिस निरंकुश हो गई है।यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। अगर समय रहते पुलिस व्यवस्था कर ली गई होती तो यह घटना घटित नहीं होती।
    पूर्व सीएम बघेल ने कहा, अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पुलिस की बर्बरता का हम निंदा करते हैं।आम लोगों के साथ ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए।इस घटना के बाद जितने लोग लापता हैं उसकी सूची जारी करनी चाहिए।सरकार की ओर से अनर्गल बयानबाजी और दोषारोपण गलत है। उपरोक्त प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, हितेंद्र ठाकुर,पूर्व मंत्री तथा कई विधायक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

    13/05/2026 - 6:09 PM

    CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

    13/05/2026 - 3:27 PM

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM

    उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

    13/05/2026 - 11:02 AM
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.