सारंगढ़ बिलाईगढ़छत्तीसगढ़

बीजेपी ने वनांचल क्षेत्र के बारनावपारा में चलाया बूथ सशक्तिकरण अभियान

 

“बुथ जीता चुनाव जीता” इस नीति पर हमें काम करना है : गिरवर निराला

बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चला कर विधानसभा लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा का चुनाव आने में अभी काफी समय है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वनांचल क्षेत्र के शक्ति केन्द्र बार नवापारा बूथ में बूथ सशक्तिकरण अभियान चला कर मजबूत बनाने का अभियान शुरू कर दिया है।

गुरुवार को समाज सेवी भाजपा नेता गिरवर निराला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बार नवापारा गांव पहुंची। वहां पर उन्होंने पार्टी के बूथ प्रमुख अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। जहा उन्होंने बूथ जीता चुनाव जीता इस नीति पर हमे कार्य करने के लिए कहा। इसके बाद दोंदे व सलीहाभाथा गांव में पहुंची। उन्होंने बूथ प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने गांव में प्रत्येक घर में जाकर पार्टी की नीतियों का संदेश पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर बीजेपी की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाएं। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने बूथों पर विधानसभा लोकसभा चुनाव की तैयारी के प्रचार प्रसार में लग जाये। और चुनाव से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।

इस मौके पर पार्टी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला आईटी सेल के संयोजक सतीश रात्रे, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी देवानंद मार्कंडेय, भाजयुमो मण्डल बिलाईगढ़ महामंत्री गोसाईं भारद्वाज, अनिल सोनवानी, बूथ अध्यक्ष धकेश्वर चौहान, शक्ति केंद्र सह संयोजक चंदराम कैवर्त, शक्ति केन्द्र प्रभारी लोकनाथ रात्रे,नाथू राम कैवर्त्य, अश्वनी सेन, राजेन्द्र कुमार ओटी, परमानंद ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, श्यामलाल कैवर्त्य, लखन लाल ठाकुर के अलावा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button