छत्तीसगढ़

भटगांव में आवारा कुत्तों का आंतक:3 दिनों में 17 लोगों को बनाया अपना शिकार, जिला प्रशासन ने बताया- कुत्तों को पकड़ने बनाई गई टीम

बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव और आस-पास के गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। आवारा कुत्ते रोज किसी न किसी को काट रहे हैं। वार्ड की हर गलियों में आवारा कुत्तों का झुंड लगा रहता है। जिला प्रशासन इन आवारा कुत्तों को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका अंजाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तक अवारा कुत्तों ने 15 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं शनिवार सुबह भी दो लोगों को शिकार बनाया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

3 दिनों में अब तक कुल 17 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है
3 दिनों में अब तक कुल 17 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है

स्वास्थ्य केन्द्र की जानकारी के मुताबिक 3 दिनों में अब तक कुल 17 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। सभी का इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया। वहीं समय-समय पर इंजेक्शन लगाने के लिए मरीजों को अस्पताल बुलाया गया है। ​​

दिनों दिन आबादी बढ़ने के साथ-साथ कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं।
दिनों दिन आबादी बढ़ने के साथ-साथ कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं।

नगरवासी और आस-पास के गांव जुमरपाली गांव, टेलीभद्रा गांव इन आवारा कुत्तों से बहुत परेशान है। वहीं दिनों दिन कुत्तों की आबादी बढ़ने के साथ-साथ वे हिंसक होते जा रहे हैं। नगर पंचायत व जिला प्रशासन इन आवारा कुत्तों को भगाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है।

हर गलियों में आवारा कुत्तों के झुंड से लोग परेशान हैं।
हर गलियों में आवारा कुत्तों के झुंड से लोग परेशान हैं।

इस संबंध में नगर पंचायत भटगांव के सीएमओ मधुलिका ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button