सारंगढ़ बिलाईगढ़

मणिपुर में FIR, एडिटर्स गिल्ड सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:दो दिन पहले CM बीरेन सिंह ने केस दर्ज करवाया था; राज्य में हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप

मणिपुर में अपने मेंबर्स पर दर्ज 2 FIR के खिलाफ एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, EGI ने कोर्ट से दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है।

दरअसल, 4 सितंबर को मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने बताया कि हमने EGI की प्रेसिडेंट सीमा मुस्तफा, सीमा गुहा, भारत भूषण और संजय कपूर पर FIR कराई है। EGI अपनी रिपोर्ट्स के जरिए झूठ फैला रहा है और गलत तथ्य पेश कर रहा है। इससे राज्य में हिंसा और तनाव बढ़ सकता है।

CM एन बीरेन सिंह ने कहा कि EGI के इन सदस्यों को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले राज्य के सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करनी चाहिए थी, न कि गिनती के लोगों से मिलकर किसी नतीजे पर पहुंचना था।

मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ FIR की जानकारी दी।
मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ FIR की जानकारी दी।

एडिटर्स गिल्ड ने हिंसा रोकने में पक्षपात का आरोप लगाया
दरअसल कुछ समय पहले EGI के कुछ सदस्यों ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा किया था। इस फैक्ट फाइंडिंग टीम ने वहां हिंसा से पीड़ित लोगों से मुलाकात की थी। इसके बाद एडिटर्स गिल्ड ने 2 सितंबर को अपनी रिपोर्ट जारी की। इसमें दावा किया गया था कि मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा की एकतरफा मीडिया रिपोर्टिंग की गई। साथ ही उसने राज्य सरकार और खुद CM बीरेन सिंह पर हिंसा रोकने में पक्षपात करने का आरोप लगाया।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने 2 सितंबर को एक मीडिया रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट का नाम, फैक्ट- फाइंडिंग मिशन ऑन मीडिया रिपोर्ताज ऑफ द एथनिक वॉयलेंस इन मणिपुर था।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button