सारंगढ़ बिलाईगढ़

रायगढ़: रोजाना डेंगू के 15 से अधिक मरीज मिल रहे, सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की व्यवस्था बदहाल

शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नियमित उठाव नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है। वार्डवासी बदबू और गंदगी से परेशान हैं। इधर, डेंगू का प्रकोप भी शहर में बढ़ने लगा है। दो महीने में 350 मरीज मिल चुके हैं। एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी व जल, वाहन सहित नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी सामूहिक अवकाश में रहकर हड़ताल कर रहे थे। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में सबसे ज्यादा संख्या सफाई कर्मचारियों की है।

नगर निगम आयुक्त द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों की स्थाई मांगों को पूरा करने के आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी सोमवार से काम पर लौट आए हैं। लेकिन सफाई कर्मचारी ठेकाप्रथा बंद कर प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर हड़ताल में डटे हुए हैं। इसका असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर आ रहा है। जिले में 7 वार्ड डेंगू के लिए हॉटस्पॉट बना हुआ है। हालांकि जिले में अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन जानकारी के अनुसार अब मरीज में गंभीर होने की बात सामने आ रही है। अब मरीज बीपी लो हो रहा है साथ ही प्लेटलेट्स कम होने लगा है। इससे स्थिति गंभीर हो सकती है।

कलेक्टर ने लगाई अफसरों व कर्मियों को फटकार डेंगू व सफाई व्यवस्था के लिए सोमवार को कलेक्टर ने अवकाश के दिन बैठक लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई। स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने कैचमेंट एरिया में होडिंग के साथ प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। वहीं नगर निगम को सफाई व्यवस्था ठीक करने कहा है।

सफाई ठेकादार को किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सप्ताहभर से सफाई व्यवस्था व प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल में थे। कुछ कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। जिन सफाई ठेकेदार के कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं, उन्हें ठेका कंपनी साबिना कंट्रक्शन और बापूनगर को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए नए श्रमिक बाहर से आ रहे हैं। इससे सफाई सुचारू से चलाया जा सकेगा।

उठाव नहीं होने से कचरे के लगे ढेर, फैल सकती है बीमारी पिछले एक सप्ताह से वाहन के साथ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इन कारणों से शहर के चौक-चौराहों में पहाड़ जैसा कचरे को ढेर लग गया। क्षेत्र में मक्खी व मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। शहर में इन दिनों डेंगू, मलेरिया, डायरिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से ना तो नालियों की साफ-सफाई हो रही और ना ही दवा का छिड़काव हो रहा है।

निरीक्षण कर देखी व्यवस्था जिला स्वास्थ्य अधिकारी मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक हॉटस्पॉट क्षेत्र में निरीक्षण किया है। जहां लार्वा मिले हैं, वहां दवा का छिड़काव कराया गया। डेंगू के सोर्स को रोकने के लिए मितानिन के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही विभाग के द्वारा होडिंग व बेनर-पोस्टर से वार्डवासियों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार तक डेंगू के 320 मरीज थे, लगातार मरीज मिल रहे है और ठीक भी हो रहे है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button